Wednesday, February 18, 2026

 

26th SJAN Inter-Press T20 Cricket 

Tournament Begins



Sachin Scalps Six Wickets In Lokmat's Five Wickets Win


Nagpur: Sachin Khadke's spin bowling tore apart Deshonnati's batsmen, giving Lokmat a winning start in the SJAN Inter-Press Cricket Tournament which began here on Tuesday. The 26th edition of the tournament organized by Sports Journalists Association of Nagpur (SJAN) at Vasant Nagar ground was inaugurated by Rokde Jewellers' Event Manager Shubhangini Khediker and Mahesh Sarangi of the Sarang Foundation Trust. On the Occasion, Dintis Thomas of the AG office, all SJAN members and participating nine team members were present.

In the opening match, Deshonnati won the toss and chose to bat. Deshonnati were bowled out for 62 runs in 12.3 overs.
Apart from Shubham Borghare (22) and Swapnil More (12) from Deshonnati, no other batter could touch double figures. Lokmat's Sachin scalped six wickets giving away just 16 runs, while Nitin Shrivas and Sarang Walvatkar took 2 wickets each.

In reply, Lokmat easily achieved the target in 9.5 overs losing 5 wickets. Opener Nitin Pataria (28 runs in 20 balls) gave Lokmat a flying start. However, after his dismissal, the defending champions quickly lost 4 more wickets, but Devendra Sadavarti (not out 11) and Parag Kamdi (not out 5) put together an unbroken partnership of 14 runs for the 6th wicket to give Lokmat victory with 10.1 overs remaining. Sachin was given the Player of the Match award by Nagpur Cricket Academy President Madhav Bakre for his lethal bowling.
On Wednesday, The Times of India will face Tarun Bharat at 8:30 am.





सचिन की स्पिन से बल्लेबाज छिन्न-भिन्न

- अंतर-प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट : लोकमत की विजयी शुरुआत

नागपुर : सचिन खडके की स्पिन गेंदबाजी ने देशोन्नति के बल्लेबाजों को छिन्न-भिन्न करते हुए लोकमत को मंगलवार को यहां शुरू हुए एसजेएएन अंतर-प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत दिलाई. स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ नागपुर (एसजेएएन) की ओर से वसंत नगर मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट के 26वें संस्करण का उद्घाटन रोकड़े ज्वेलर्स की इवेंट मैनेजर शुभांगनी खेडीकर और सारंग फाउंडेशन के महेश सारंगी के हाथों किया गया.

उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैंपियन लोकमत के खिलाफ टॉस जीतकर देशोन्नति ने बल्लेबाजी चुना. देशोन्नति की टीम 12.3 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद लोकमत ने 9.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. देशोन्नति की ओर से शुभम बोरघरे (22) और स्वप्निल मोरे (12) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. सचिन ने महज 16 रन देकर अपनी फिरकी में छह बल्लेबाजों को फंसाया, जबकि नितिन श्रीवास और सारंग वालवटकर को दो-दो विकेट मिले.

पटारिया ने दिलाई तेज शुरुआत

जवाब में नितिन पटारिया (20 गेंद में 28 रन) ने लोकमत को तेज शुरुआत दिलाई. हालांकि, उनके आउट होते ही टीम ने जल्द ही चार और विकेट गंवा दिए, लेकिन देवेंद्र सदावर्ती (नाबाद 11) और पराग कामड़ी (नाबाद 5) ने छठे विकेट के लिए 14 रनों की अटूट साझेदारी कर लोकमत को 10.1 ओवर शेष रहते जीत दिला दी. सचिन को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए नागपुर क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष माधव बाकड़े के हाथों प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. बुधवार को इसी मैदान पर सुबह 8:30 बजे टाइम्स ऑफ इंडिया और तरुण भारत के बीच मुकाबला होगा. 

 


 Day 1 In Pics

 








































 

No comments: